आर्टिस्टिक जिमनास्टिक के लिए 6 पुरूष और तीन महिला खिलाड़ियों का चयन

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

पंजाब में होने वाले राष्ट्रीय सीनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता पर बैठक
पूर्व किक्रेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खिलाड़ियों के बीच किट का किया वितरण

रांची। पंजाब के फगवाड़ा में 26 से 29 नवंबर तक सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा लेगी। इसकी तैयारियों से संबंधित चर्चा के लिए झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन की एक बैठक बड़ा लाल स्ट्रीट स्थित केडिया स्क्वायर में हुई। जिसमें इस प्रतियोगिता में झारखंड जिम्नास्टिक संघ के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं राज्य जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अगामी प्रतियोगितओं की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। आज झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वाधान में होटल रेडिशन ब्लू में झारखंड टीम के सभी खिलाड़ियों, मैनेजर एवं प्रशिक्षकों के बीच किट का वितरण किया गया। खिलाड़ियों को किट पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दिया। बैठक में राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की गयी।

पुरूष आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में 6 खिलाड़ी का चयन
राजबीर केरेकेट्टा, सूरज केसरी, चंदन कुमार, विरेन्द कुमार, रोहित कुमार और राजीव मुनी दास शामिल है। महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक से तीन खिलाड़ी चुने गये। जिसमें पूजा नायक, सुरभि सेनापति और प्रिया यादव। जबकि टीम मैनेजर राजीव रंजन एवं कृषनंदु चटर्जी होंगे। कोच जितेन्द्र कुमार व देवपुजन ठाकुर। मेग जज के रूप में दीपक कुमार साहु, विकास गोप और हेमा कुमारी का चयन किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
बैठक एवं किट वितरण समारोह के अवसर पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन,कोषाध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता,संघ के संदीप केडिया,आशुतोष द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आरके आनन्द, सहित सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More