गोड्डा। बिहार के पूर्णिया जिले की 34 वर्षीया जिया खातून अपने 18 साल के प्रेमी को ढूंढते हुए गोड्डा पहुंच गई। लेकिन जैसे ही इस बात की भनक प्रेमी राजकुमार दास को लगी। वह फरार हो गया। जिसके बाद प्रेमी से मिलने की जिद्द में प्रेमिका भी गोड्डा में जमी हुई है। उसका कहना है कि वह जाएगी तो अपने आशिक के साथ ही जाएगी। पे्रमिका का दावा है कि वह उसके कमरे में आकर उससे मिला करता था। लड़की की मानें तो उन्हें फेसबुक के जरिए प्यार हुआ और पिछले 3 साल से ज्यादा वक्त से उनका प्यार परवान चढ़ रहा है। उसने बताया कि उसके माता पिता नहीं हैं। राजकुमार के प्यार में पड़ने के बाद पूर्णिया के घर को छोड़कर वह पटना में भाड़े के कमरे में रह रही थी। जहां प्रेमी राजकुमार दास भी आ कर उससे मिला करता था। हाल ही में वह उसके साथ कई दिनों तक साथ था, लेकिन अचानक एक दिन उसने उसके मोबाइल से सारी तस्वीरें, वीडियो डिलीट कर दी और पटना से भाग गया। लड़की ने बताया कि पिछले 5 फरवरी तक राजकुमार से उसकी बात भी हुई। इसके बाद जब बात नहीं हो रही है तो वह राजकुमार को ढूंढती हुई उसके घर पोड़ैयाहाट के बेलतुपा पहुंच गयी। राजकुमार के घरवालों ने उसे घर में घुसने से रोका। खरी खोटी भी सुनाई और देखते देखते भीड़ जमा हो गयी। लड़की की उम्र 34 साल के करीब है, वहीं लड़का लगभग 18 साल का है। लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म से हैं। मामले में लड़का मौके से फरार हो गया। वहीं लड़की का आरोप है कि वे दोनों साथ रह रहे थे और वह लड़के के साथ ही रहेगी। ऐसे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले गई है। साथ ही लड़के की खोजबीन भी जारी है। ताकि इस प्रेम कहानी की सच का पता लग सके।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!