बीजापुर। जिले में 31 भाजपाइयों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इनमें उसूर के 20 और भैरमगढ़ ब्लॉक के 11 कार्यकर्ता शामिल हैं। बीजापुर विधानसभा से MLA विक्रम मंडावी ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह सरकार और CM भूपेश बघेल के प्रति विश्वास की जीत है कि भाजपा के 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि, जब से CG में कांग्रेस की सरकार आई है और बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी चुनाव जीतकर आए हैं तब से यहां लगातार विकास हो रहा है। पिछले 4 सालों में विधायक के कामों और सरकार की योजनाओं का फायदा जिले के लोगों को मिला है। इसलिए, अब भाजपा के खेमे से भी उनके कार्यकर्ता निकलकर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।
विधायक विक्रम ने कहा कि, चुनावी साल में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। अब निश्चित तौर पर पार्टी और मजबूत होगी। सब साथ मिलकर जिले के विकास के लिए काम करेंगे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!