जमशेदपुर। जिला प्रशासन के आदेश पर जुगसलाई टाटा पिगमेंट पार्क में लगने वाले अस्थायी पटाखा दुकानों का स्थानीय लोगों ने आज सुबह विरोध कर दिया।
लोगों ने यहां अस्थायी दुकान लगाने का कार्य रुकवा दिया। लोगों का आरोप था कि पार्क में स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं। मैदान में दुकान लगाने के बाद इसकी स्थिति बद से बदतर हो जाती है। पार्क में विरोध की सूचना पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोग कुछ •ाी सुनने को तैयार नहीं थे। पिछले वर्ष जिला प्रशासन के निर्देश पर टाटा पिगमेंट पार्क में पटाखों की दुकान लगाई गई थी। दीपावली खत्म होते ही टेंट को उखाड़ने के बाद मैदान की स्थिति बदतर हो गई थी। जिससे स्थानीय लोग काफी नाराज थे। उस दौरान मॉर्निंग वॉक करने आए स्थानीय लोग चोटिल •ाी हुए थे। बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मैदान की स्थिति को चुस्त-दुरुस्त किया। पुन: जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी तौर पर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए जैसे ही टेंट गाड़ना शुरू हुआ। कि स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए काम को रुकवा दिया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!