शराब पी कर अक्सर करता था पत्नी व बच्चों से मारपीट
गांडीव रिपोर्टर
रांची। नामकुम के महुआ टोली में बोआस कच्छप ने अपनी पत्नी रश्मि कच्छप को दुपट्टे का फंदा लगा कर हत्या कर दी। इस संबध में मृतका की बहन रेनु तिग्गा ने बपने बहनोई बोआस कच्छप के खिलाफ नामकुम थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। इधर घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पति बोआस कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता रेनु तिग्गा के मुताबिक वृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे नशे में चूर बोआस अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। वह बराबर पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता था। पत्नी से पैसा नहीं मिलने पर वह उसके साथ मारपीट करता रहता था । वृहस्पतिवार की रात शराब के लिए पैसे मांगने के कारण दोनों में झगड़ा शरू हुआ उसके बाद रात करीब दो बजे बोआस ने रश्मि की हत्या कर दी।
दो बच्चियों के सिर से उठ गया मां का साया
बोआस और रश्मि की शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वह शराब में डूबा रहने लगा था। इस बीच रश्मि दो बेटियों की मां बन गयी। बाप बनने के बाद बोआस को घर परिवार की फिक्र नहीं थी। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!