कोडरमा। जिला प्रशासन आज सुबह शहर के झुमरीतिलैया के झंडा चौक, रेलवे ओवरब्रिज, स्टेशन रोड व आसपास के इलाके से अस्थायी दुकानों को हटा दिया।
इस दौरान पुलिस को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन सड़क के अतिक्रमण व भीड़भाड़ को नियंत्रित करने को लेकर उनकी कोई जिरह नहीं सुनी जा रही है। सुबह ही सीओ अनिल कुमार व तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान झंडा चौक व ओवरब्रिज पहुंचकर धनतेरस, दीपावली व छठ को लेकर फूटपाथ पर लगने वाली बर्तन, दीये, मूर्ति, सूप-दउरा, खिलौने और फल-फूल आदि की दुकानों को लगने नहीं दिया। दुकानदोरों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही वहां पहले से लगी कई दुकानों को हटा दिया गया। दीपावली से छठ तक यहां सैकड़ों अस्थायी दुकानें लग जाती हैं। इससे मुख्य बाजार में भीड़ काफी बढ़ जाती है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। प्रशासन के द्वारा इन्हें करीब पांच सौ मीटर दूर ब्लॉक मैदान और बस स्टैंड के मैदान में भेजा जा रहा है। यह परिसर काफी बड़ा है। दूसरी ओर दुकानदार यहीं दुकान लगाना चाहते हैं। इनका कहना है कि ब्लॉक मैदान में ग्राहक नहीं पहुंचते हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित होती है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!